द फॉलोअप डेस्क
इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में हमें कई दिलचस्प शादी की कहानी सुनने को मिल जाती है। इसी बीच बिहार के समस्तीपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जिले के निकसपुर गांव में बारात पहुंचीष बारात का काफी धूमधाम से स्वागत किया गया। लेकिन जैसे ही लड़की पक्ष ने दूल्हे को देख वह गुस्से से तिलमिला उठे। उन्होंने शादी करने से इंकार कर दिया। दरअसल दूल्हा बदल गया था। इस वाक्ये के बाद दोनों पक्षों में जमकर झड़प हुई। जिसके बाद ग्रामीण भड़क गए और दूल्हें को बंधक बना लिया।

दूल्हे के छोटे भाई को सेहरा बांधा
अब चलिए आपको पूरी कहानीा बताते हैं और आपको दूल्हे के बदल जाने की दिलचस्प कहानी सुनाते हैं। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार शादी जिस लड़के से तय हुई थी वह किसी कारण बारात से पहले नाराज होकर घर से भाग गया। जिसके बाद लड़के पक्ष ने तय दूल्हे के छोटे भाई को सेहरा बांध बारात लेकर पंहुच गया। जहां बारात में बदले दूल्हे को देख लोग नाराज हो गए और शादी से किया इंकार कर दिया। भड़के ग्रामीणों ने बारात में आये कई लोगों को बंधक बनाकर गांव के ही सामुदायिक भवन में बंद कर दिया।

दूल्हे को देख घरवाले भड़के
उजियारपुर थानाक्षेत्र के निकसपुर गांव में गाजेबाजे के साथ रोसड़ा के मुरादपुर से बारात पंहुची। लेकिन दूल्हे को देख घरवाले भड़क गए। बदले दूल्हे को देख नाराज लड़की पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया व इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। जिसके बाद हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। वैसे मामले को सुलझाने के लिए लड़के व लड़की पक्ष की ओर कई लोग प्रयास में जुट गए।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N