द फॉलोअप डेस्क
बिहार के उपमुख्यमंत्री और लालू के छोटे लाल तेजस्वी के खिलाफ गुजरात के एक कोर्ट मानहानि का मुकदमा दायर किया गया है। जिसकी सुनवाई आज अहमदाबाद की मेट्रो कोर्ट में होगी। इससे पहले 12 जून को हुई पिछली सुनवाई में शिकायतकर्ता हरेश मेहता की तरफ से एक चश्मदीद गवाह कोर्ट में पेश हुए थे। गवाह ने कोर्ट ने सामने तेजस्वी के बयान की एक एक रिकॉर्डेड सीडी पेश की थी। जिसकी जांच के बाद आज कोर्ट अपनी सुनवाई करेगी। इसके बाद तेजस्वी को समन भेजने या न भेजने पर फैसला होगा।

गुजरातियों पर की थी टिप्पणी
दरअसल मार्च में तेजस्वी यादव ने कहा था कि आज के हालात में देखा जाए तो सिर्फ गुजराती ही ठग हो सकते हैं। उनकी ठगी को माफ कर दिया जाएगा। इस आपराधिक मानहानि के मुकदमे में आरोप है कि उन्होंने गुजरातियों को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा था कि मौजूदा हालत में सिर्फ गुजराती ठग हो सकते हैं। व्यवसाई हरेश मेहता का कहना है कि इससे गुजरातियों की छवि पूरे देश में खराब हुई है इसका वह विरोध करते हैं।

क्या है पूरा मामला
तेजस्वी यादव ने कहा कि था कि एलआईसी का पैसा, बैंक का पैसा लेकर अगर फिर भाग जाएगा तो उसके लिए कौन जिम्मेदार होगा। दरअसल, तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में मेहुल चौकसी पर रेड क्रॉस नोटिस हटने के बाद अपनी बात रख रहे थे, तब उन्होंने ये बातें कही थी। केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने 'गुजराती समाज' को ही ठग बता दिया। उन्होंने कहा था कि दो ठग हैं न। आज देश के हालात देखे जाएं तो सिर्फ गुजराती ही ठग हो सकते हैं। तेजस्वी यादव इस दौरान पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर अपरोक्ष रूप से हमला बोलते हुए कहा कि था कि इनके कितने यार-दोस्त हैं, जो भ्रष्टाचारी हैं। तेजस्वी यादव ने कह था कि इनके लिए इनका तोता नहीं निकलता है। इस दौरान वे सीबीआई, ईडी और आईटी की कार्रवाई को लेकर बीजेपी पर जमकर हमला बोला था।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें :
https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N