logo

BPSC 70 परीक्षा को लेकर पटना हाई कोर्ट में सुनवाई टली, अभ्यर्थियों को करना होगा इंतजार

patna5.jpg

द फॉलोअप डेस्क

 बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर छात्रों द्वारा दायर की गई याचिका पर पटना हाई कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन अब इसे टाल दिया गया है। बताया जा रहा है कि पटना हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति अऱविंद सिंह चंदेल छुट्टी पर हैं, जिसके कारण मामले में सुनवाई की अगली तारीख 4 फरवरी तय की गई थी, लेकिन फिर से सुनवाई टल गई है।
अभ्यर्थियों ने बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग करते हुए अपनी याचिका दायर की थी। इससे पहले भी पटना हाई कोर्ट ने इस मामले में राज्य सरकार और बिहार लोक सेवा आयोग से जवाबी हलफनामा दायर करने का आदेश दिया था, जिसमें 30 जनवरी तक जवाब मांगा गया था। हालांकि, अब 4 फरवरी को सुनवाई की तारीख फिर से टल गई है।
इस बीच, बीपीएससी की 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी कई दिनों से गर्दनीबाग इलाके में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। कई बार यह आंदोलन उग्र भी हो चुका है, और पुलिस को छात्रों को सड़क से हटाने के लिए लाठीचार्ज भी करना पड़ा है।
राजनीतिक दल भी छात्रों के समर्थन में आ गए हैं। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने इस मुद्दे पर भूख हड़ताल की, वहीं जन अधिकार पार्टी के पप्पू यादव ने छात्रों के समर्थन में चक्का जाम और बिहार बंद का ऐलान किया था।
बिहार लोक सेवा आयोग ने हालांकि, पटना के बापू सभागार में रद्द की गई परीक्षा को फिर से आयोजित किया था और केंद्रों पर हुई पूर्व परीक्षा को रद्द करने की छात्रों की मांग को गलत बताया था।

Tags - BIHARBIHARNEWSBIHARPOSTPATNAHIGHCOURTBPSCBPSCEXAMBPSCPOST