logo

बिहार में गर्मी ने तोड़ा 55 साल का रिकॉर्ड, हीटवेव से 9 लोगों की मौत; भोजपुर में सबसे अधिक 3 की गई जान

died_of_heat_wave2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में आसमान आग उगल रहा है। गर्मी ने प्रदेश में 55 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह बिहार का ऑल टाइम हाई है। इससे पहले 1970 में गया का पारा 47.1 डिग्री तक पहुंचा था, जो रिकॉर्ड था। कल राज्य के 16 जिले लू की चपेट में रहे। बीते 24 घंटे में हीटवेव से 9 लोगों की जान चली गई। ये मौतें  बेगूसराय, भोजपुर, रोहतास, गोपालगंज, औरंगाबाद और अरवल जिले में हुईं। हीटवेव की वजह से भोजपुर जिले में सबसे ज्यादा तीन लोगों ने अपनी जान गंवाई है। वहीं, गोपालगंज में भी नेपाल जा रहे एक पर्यटक ने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। चुनावी ड्यूटी में तैनात सुरक्षाबलों के तीन जवान भी अपनी जवान गंवा चुके हैं।


बिहार में गर्मी से 9 लोगों की मौत
भोजपुर जिले में 3 लोगों की हीटवेव से जान चली गई। रोहतास में 2 लोगों की मौत हुई। इनमें जिले के डेहरी में लू की चपेट में आने से एक दरोगा की मौत हुई है। मृतक दरोगा देवनाथ राम भोजपुर जिले के निवासी थे। भागलपुर के नवगछिया थाना में पोस्टेड थे। फिलहाल चुनाव ड्यूटी के लिए डेहरी आए थे। वहीं जिले के करगहर बड़हरी बाजार में बुजुर्ग तेतरा देवी की जान चली गई।अरवल में अरुणाचल प्रदेश पुलिस के हवलदार की गर्मी की वजह से मौत हो गई है। उसकी पहचान सारकुल जिला के गोम के रहने वाले नीकु डिसूजा के रूप में की गई है। चुनाव ड्यूटी के क्रम में वो बेतिया से अरवल आया था। 28 मई को फ्लैग मार्च के बाद तबीयत बिगड़ी थी। सदर अस्पताल में मौत हो गई। गोपालगंज में भी नेपाल जा रहे एक पर्यटक ने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया और औरंगाबाद के आंजन के शिवनारायण सिंह के अरुण सिंह की मौत हो गई। शेखपुरा के बरबीघा प्रखंड अंतर्गत पांकपर गांव में आंगनबाड़ी केंद्र की एक सहायिका की मौत हो गई है।


करीब  337  स्टूडेंट स्कूल में बेहोश 
बिहार में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। प्रदेश के 9 जिलो का तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया है। कई राज्यों के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी हो चुकी है। लेकिन बिहार में अब भी पढ़ाई जारी थी। ऐसे में गर्मी की वजह से बेगूसराय, शेखपुरा, सीवान और भागलपुर में बुधवार को करीब  337 स्टूडेंट स्कूल में बेहोश हो गए। इन्हें इलाज के लिए आनन-फानन में अस्पताल लाया गया। वहीं शेखपुरा में बच्चों को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस की सुविधा भी मुहैया नहीं हो सकी। इस घटनाक्रम से आक्रोशित ग्रामीणों ने शेखपुरा–ससबहना सड़क मार्ग को जाम कर दिया। जिसमें बाद मुख्यमंत्री ने स्कूल बंद करने के निर्देश दिए।
 

Tags - BiharBihar newsBihar weather updateHeat waveheat wave news