logo

बिहार में गर्मी ने मचाया तांडव, लू लगने से 80 लोगों की गई जान; 300 से अधिक बीमार

heatwave_death.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के अधिकतम जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया। हिटवेव से लोगों त्रहिमाम कर रहे हैं। ऐसे में मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। गर्मी का सीतम इस कदर है कि अबतक लू लगने से 80 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 300 से अधिक लोग बीमार थे। सबसे ज्यादा असर औरंगाबाद में देखने को मिल रहा है। यहां 19 लोगों की मौत हुई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों से अपील की गई है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकले। 


300 से अधिक लू लगने के मामले
औरंगाबाद में गुरुवार को 200 के करीब लोग हीट स्ट्रोक का शिकार हुए हैं। सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने कहा कि गुरुवार को लगभग 200 मरीज आए थे। सभी का इलाज भी किया गया। मरीजों की संख्या ज्यादा होने के चलते अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। वहीं पूरे बिहार से 300 से अधिक लू लगने के मामले सामने आ चुके हैं।


यहां इतने लोगों की गई जान
आरा में भी हीटवेव का प्रकोप देखने को मिल रहा है। यहां अबतक 9 लोगों की मौत की खबर है। वहीं डीएम ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। रोहतास में लू लगने से 8 लोगों की मौत हुई है। वहीं 6 लोगों की हीटवेव के कारण मौत की आधिकारिक पुष्टि की गई है। लू लगने से एक दारोगा देवनाथ राम भोजपुर जिला के नवादा थाना क्षेत्र के निवासी की मौत हुई है। वहीं जहानाबाद में भी 8 लोगों की मौत हुई है। जिले में चुनाव ड्यूटी करने आए एक जवान की भी मौत इलाज के दौरान हो गई है। कैमूर में भी मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है। अब तक यहां 6 लोगों की मौत हो चुकी है। गया में लू लगने से 3 की मौत हुई है। नालंदा में लू लगने से 6 की जान गई है। 

Tags - BiharBihar newsHeat created havocHeat wave in Bihar