द फॉलोअप डेस्क
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बिहार आने वाले है। शाह आज लखीसराय में भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित रैली को संबोधित करेंगे। उनके कार्यक्रम के ठीक पहले लखीसराय में तेज बारिश शुरू हो गई है। वहीं बारिश के गृहमंत्री के दौरा में बाधा आ सकती है। जो तस्वीरे सामने आ रही है उसमें देखा जा सकता है कि कार्यक्रम स्थल के पंडाल के अंदर तक पहुंच गई है। इसी बीच ही कार्यक्रम स्थल पर भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया है। अमित शाह का आगमन 2 बजे होगा।

6 जिलों के 3 लोकसभा और 20 विधानसभा क्षेत्रों को साधने की कोशिश
माना जा रहा है कि अमित शाह के साथ है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आ सकते थे। इस दौरान वो प्रधानमंत्री को नौ साल पूरे होने पर केंद्र सरकार उपलब्धियों को जनता के सामने रखेंगे। उनके आगमन को लेकर भाजपा ने विशेष तैयारियां की है। अपने दौरे के दौरान शाह 6 जिलों के 3 लोकसभा और 20 विधानसभा क्षेत्रों को साधने की कोशिश करेंगे। बता दें लखीसराय के मुंगेर लोकसभा सीट से ही जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह सांसद हैं।

10 महीने में पांचवा दौरा
बता दें कि अगस्त 2022 में नीतीश कुमार द्वारा भाजपा से नाता तोड़ने के बाद उनकी पार्टी राज्य की सत्ता से बाहर हो गई थी, जिसके बाद राज्य में गठबंधन सरकार का अंत हो गया। 10 महीने में शाह की यह राज्य की पांचवीं यात्रा है। सबसे पहले शाह ने सीमांचल क्षेत्र की राजधानी माने जाने वाले पुर्णिया का दौरा किया था। बाद में, अक्टूबर में, उन्होंने दिवंगत समाजवादी नेता जय प्रकाश नारायण की जन्मस्थली सिताब दियारा का दौरा किया। इस साल फरवरी में, उन्होंने भूमिहार समुदाय को लुभाने के लिए एक ही दिन (25 फरवरी) वाल्माकिनगर और पटना का दौरा किया और पटना में किसान नेता सहजानंद सरस्वती की जयंती पर आयोजित किसान समागम को संबोधित किया। अप्रैल में शाह ने नवादा में एक जनसभा को संबोधित किया था।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N