द फॉलोअप डेस्क
किसी के भी घर पति-पत्नी के बीच झगड़े होना आम बात है लेकिन बिहार में पति-पत्नी के झगड़े का एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसका अंत बेहद ही खतरनाक तरीके से हुआ है। दरअसल गया जी जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात को पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया जिसके बाद गुस्साई पत्नी ने अपने पति की जीभ दांत से काट दी। जिसके बाद घायल को तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया। 
घायल व्यक्ति की पहचान छोटे दास के रूप में हुई है। वहीं परिजनों के बताये अनुसार विवाद के दौरान पत्नी ने अचानक पति की जीभ काट दी और उसे निगल भी गई। घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी थाने में अब तक कोई लिखित शिअकय्त दर्ज नहीं कराई गई है। वहीं पुलिस भी इस मामले की जानकारी से साफ इंकार कर रही है। 
वहीं खिजसरय के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ। मीना कुमारी ने बताया कि कल रात जीभ कटे हुए एक मरीज को अस्पताल लाया गया था। उसकी पत्नी ने ही जीभ काट ली थी। काफी ब्लीडिंग भी हो रही थी। जिसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया और उसे मगध मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया।