logo

पटना : हम पार्टी प्रवक्ता दानिश रिजवान ने दिया इस्तीफा, दुष्कर्म के आरोपों को बताया बेबुनियाद

r.jpg

पटना:
बिहार की महागठबंधन सरकार में शामिल Hum पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान (HAM Spokesperson Danish Rizwan) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दानिश पर बलात्कार का आरोप लगा है। मामले की जांच चल रही है। इधर, हम पार्टी के अध्यक्ष संतोष मांझी (Santosh Manjhi)  ने बयान जारी कर कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है। दानिश रिजवान ने बिना जानकारी दिए इस्तीफा दिया है।

आदिवासी महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
दरअसल, झारखंड की रहने वाली अनुसूचित जनजाति की महिला ने सचिवालय थाना में हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा (Hum) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव दानिश रिजवान पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। महिला का एक 10 साल का बेटा भी है। महिला का आरोप है कि यह बेटा दानिश रिजवान का है। 

रिजवान का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा
महिला ने पटना पुलिस के अधिकारियों से गुहार लगाई है कि उसे इंसाफ मिले। उसने कहा है कि अगर उसकी बातों पर विश्वास नहीं तो उसके बेटे का डीएनए टेस्ट भी करा लिया जाए। पटना पुलिस ने फैसला लिया है कि महिला के बेटे का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। सचिवालय ASP काम्या मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

रिजवान ने आरोपों को निराधार बताया
हम प्रवक्ता दानिश रिजवान ने बताया कि उन्हें इस तरह के किसी मामले की जानकारी नहीं है और अगर उनके ऊपर यह आरोप लगा है तो वह पूरी तरह से गलत है। जिस आदिवासी महिला ने इस तरह के घिनौने आरोप उन पर लगाए हैं, उस महिला ने इस तरह के आरोप और 38 लोगों पर लगाए हैं।

महिला ने रिजवान पर क्या आरोप लगाया!
आदिवासी महिला ने Hum के प्रवक्ता दानिश रिजवान पर आरोप लगाया गया है कि वर्ष 2011 में वह अपना काम खत्म कर पटना जंक्शन लौट रही थी। इसी दौरान पटना जंक्शन से रात को रांची के लिए कोई ट्रेन नहीं मिली और पटना जंक्शन पर कुछ असामाजिक तत्व आ धमके। उन से डरकर वह पटना जंक्शन के बाहर आ गई और पटना जंक्शन परिसर के बाहर खड़े दानिश रिजवान को देखकर उसने मदद की गुहार लगाई।
पीड़ित महिला का आरोप है कि दानिश ने उसे सचिवालय थानाक्षेत्र इलाके के एक फ्लैट में ले गया औऱ खाना मंगवाया। महिला का आरोप है कि खाना खाने के बाद वो बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में ही रिजवान ने उनके साथ दुष्कर्म किया।