logo

बेटा न होने पर पति की हैवानियत, पीट-पीटकर पत्नी की ली जान 

dead_body3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बेगूसराय से एक शर्मनाक हादसा सामने आया है। यहां बेटे का जन्म नहीं होने के कारण शराबी पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतका का नाम रुखसाना खातून है। वहीं आरोपी पति का नाम मोहम्मद वसीम है। बेटे के लिए पत्नी की हत्या की  खबर ने इलाके में सनसनी फैला दी है। वहीं घटना सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। 


10 साल पहले हुई थी शादी
मिली जानकारी के अनुसार वसीम और रुखसाना की शादी 10 साल पहले काफी धूमधाम से हुई थी। दोनों काफी खुश रहते थे। उनकी चार बेटियां थी। लेकिन बेटा नहीं होने के कारण हैवानी पति ने पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। वहीं मृत महिला के भाई ने कहा कि बेटा नहीं होने के कारण उसका जीजा उसकी बहन को प्रताड़ित करता था। उसके साथ मारपीट-गाली गलौज करता था। यही नहीं शराब पीकर वसीम हर रोज घर में ड्रामा करता था और मेरी बहन को टॉर्चर करता था।


आरोपी पति से पूछताछ जारी
मृत महिला ने पति ने कहा कि बुधवार की रात जब वसीम घर पहुंचा तो वह शराब की नशे में था। उसने फिर ड्रामा शुरू कर दिया। इसके बाद मार-मार कर मेरी बहन की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को वहीं छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों द्वारा हमें सूचना दी गई। जिसके बाद हम वहां पहुंचे तो देखा की रुखसाना मर चुकी है। वहीं बीरपुर थाना अध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया है कि एक महिला की संदिग्ध मौत हुई है। परिजनों हत्या का आरोप लगा रहे हैं। आरोप के बाद पति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुट गई है।

 हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N