द फॉलोअप डेस्क
RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव और खुद की वायरल तस्वीरों को लेकर अब चुप्पी तोड़ी है । दरअसल तेज प्रताप यादव ने एक इंटरव्यू के सवालों के दौरान कहा है कि "प्रेम सब करते हैं। प्यार किया तो किया इसमें कोई गलती नहीं है। कोई मुझे जनता के दिल से नहीं निकाल सकता"। इस दौरान तेज प्रताप ने यह माना कि अनुष्का के साथ वाली वायरल तस्वीर सच थी किन्तु वह उन्होंने खुद नहीं डाला था। उन्होंने कहा कि वह पोस्ट मेरी आईडी से हुआ था। पोस्ट और तस्वीरें भी सही थीं। लेकिन उस पोस्ट को मैंने नहीं डाले थे।
बता दें कि 25 मई को सोशल मीडिया पर तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव की कुछ वीडियो और तस्वीरें वायरल हुई थी। और उस वायरल पोस्ट में उन्होंने 12 साल के रिश्ते का खुलासा किया था। जिसके बाद उनके पिता लालू यादव ने तेज प्रताप को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित और परिवार से बेदखल कर दिया था।
इंटरव्यू के दौरान तेज प्रताप ने जनता दरबार को लेकर भी अपनी बातें रखी जिसमें उन्होंने कहा कि चुनाव से पूर्व मेरी भूमिका जनता तय करेगी। उन्होंने बताया कि जनता दरबार में रोजाना हजारों लोग उनसे मुलाकात करने उनके निवास पर आ रहे हैं। पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किए जाने के सवाल पर तेज प्रताप ने कहा कि जो लोग यह सोचते हैं कि हमें संगठन से बाहर कर देने से हम खत्म हो जाएंगे, वे भ्रम में हैं। हम अपने पिता लालू यादव को सर्वोपरि मानते हैं और एक लंबी लकीर खींचना चाहते हैं।