logo

मौज नहीं! मेहनत के लिए जन्मा है मोदी, गरीबी हटाए बिना आराम से नहीं बैठूंगा- प्रधानमंत्री

pm_modi_nawada.jpg

द फॉलोअप डेस्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के नवादा में कुंती नगर के मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। यहां छठी मइया की जय के साथ पीएम मोदी का भाषण शुरू, कहा- अपने सब लोग के हम प्रणाम कर हिएई। मगही में बोले पीएम मोदी। बिहार में जल्द ही है चैती छठ। नवादा की इस धरती में चंद्रगुप्त मौर्य का शौर्य है, चाणक्य की बौद्धिक क्षमता है और जनता में देश को शक्ति देने का समर्थ है। यह क्षेत्र बिहार के पहले मुख्यमंत्री और श्रीकृष्ण सिंह जी की धरती है। मैं सभी महान विभूतियों को आदरपूर्वक नमन करता हूं।


पीएम मोदी ने कहा- बिहार में फिर लहराएगा NDA का परचम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों के उत्साह को देखकर कहा- नवादा की धरती का उत्साह देखकर लगता है कि बिहार में एनडीए का परचम लहराने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दोनों गेट पर मैं देख रहा हूं कि लोगों का हुजूम अभी आ ही रहा है। यह अद्भुत नजारा है। बीते 10 वर्षों से देश ने जिन ऊंचाइयों को छुआ है, देश में विकास के जो काम हुए हैं, एनडीए को मिल रहे विशाल जनसमर्थन में उसकी झलक देखने को मिल रही है। इसलिए आज पूरा देश कह रहा है, एक बार फिर मोदी सरकार।


पीएम मोदी ने लालकिले से अपने भाषण की याद दिलाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- आपको याद होगा कि मैंने लाल किले से कहा था, यही समय है सही समय है। भारत के इतिहास में कई शताब्दियों के इंतजार के बाद यह समय आया है। यह वह समय है जब हम मिलकर काम करें तो भारत विकसित हो सकता है। भारत अपनी गरीबी दूर कर सकता है। हमें इस मौके को गंवाना नहीं है और इसलिए 2024 का यह चुनाव बहुत अहम हो गया है। बीते 10 वर्षों में बिहार के लोगों ने देश हित में लिए गए अनेक बड़े निर्णय देखे हैं। आज भारत में बिहार में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर बन रहा है। आज बिहार में आधुनिक एक्सप्रेसवे बना रहे हैं। रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण हो रहा है। वंदे भारत जैसी ट्रेन बढ़ रही है। डिजिटल क्रांति ने सरकार की सेवाओं को आपके मोबाइल में पहुंचा दिया है। आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है।


जब तक देश से नहीं दूर करूंगा गरीबी चैन से नहीं बैठूंगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- मोदी देश से गरीबी खत्म करने के मिशन में जुटा है। मैं भी आप ही की तरह गरीबी को जी कर यहां आया हूं। मैं कभी भूल नहीं सकता की 2014 के पहले देश की स्थिति क्या थी। देशवासी या तो कच्चे घरों में रहने को मजबूर थे या बेघर थे। देश के लोग खुले में शौच जाने को मजबूर थे गरीबों के पास ना गैस कनेक्शन था ना नल से जल आता था। गरीब का राशन बिचौलिए खा जाते थे। अस्पताल में इलाज के लिए गरीब को दर-दर भटकना पड़ता था। साथियों, गरीब का बेटा मोदी गरीबों का सेवक है। मैं जब तक देश के हर भाई बहन की गरीबी दूर नहीं कर लूंगा, चैन से नहीं बैठूंगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - loksabhaloksabha election