logo

बिहार के आरा में महज 500 रुपये की खातिर 4 दोस्तों ने दिहाड़ी मजदूर की हत्या कर दी

a545.jpeg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क:

बिहार के आरा में महज 400 रुपये के लिए 4 दोस्तों ने एक दिहाड़ी मजदूर की हत्या कर दी। आरंभिक जांच में पता चला है कि दोस्तों ने पार्टी के बहाने बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक की आंखें निकाल ली गई थी। हत्या की यह यह जघन्य वारदात बिहार के आरा जिला के मुफस्सिल थानाक्षेत्र अंतर्गत बारा बसंतपुर गांव की है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय मोहन सिंह के रूप में की गई है। मृतक के बड़े भाई राधा सिंह ने गांव के ही 4 लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने घटना की विस्तृत जानकारी दी है। 

पार्टी मनाते हुए दोस्तों ने ही किया मर्डर
मृतक के बड़े भाई राधा सिंह ने बताया कि बुधवार देर शाम मनोज गांव के ही 4 लोगों के साथ पार्टी मनाने गए थे। दोस्तों ने ही मनोज को बुलाया था। राधा सिंह ने बताया कि मनोज देर रात घर नहीं लौटा तो हम ढूंढ़ने निकले। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह स्थानीय लोगों ने मनोज की लाश देखी। मनोज की आंखें निकाल ली गई थी। देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। राधा सिंह ने बताया कि मोहन का 500 रुपया अजय महतो के पास बकाया था। वह अपने रुपये मांग रहा था। आशंका जताई जा रही है कि रुपये के विवाद में ही मनोज की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। 

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। पुलिस ने भरोसा दिया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि बिहार में पिछले कुछ दिनों में हत्या की जघन्य वारदातें सामने आई है। बेगूसराय में रील्स बनाने से रोकने पर पत्नी ने पति की हत्या कर दी। भागलपुर में लव मैरिज से नाराज पिता और भाई ने बेटी, दामाद और नातिन की गोली मारकर हत्या कर दी। अब 500 रुपये के लिए दिहाड़ी मजदूर की हत्या कर दी गई।