logo

भागलपुर : रंगदारी नहीं दी तो प्रॉपर्टी डीलर को गो'लियों से भू'न डाला, थाने से महज 100 मीटर दूर हुई वा रदात

crime_23.jpg

भागलपुर:
भागलपुर में बेखौफ अपराधी लगातार हत्या की घटना को अंजाम दे रहे हैं। सोमवार देर शाम अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर अमरेंद्र सिंह (Amarendra Singh) को घर से महज 50 गज पहले गोलियों से भून दिया। मामला बबरगंज थानाक्षेत्र के कुतुबगंज का है। थाना से महज एक 100 मीटर की दूरी पर 5 हथियारबंद आरोपियों ने प्लॉटर पर ताबड़तोड़ फायरिंग (5 armed accused opened fire on the plotter) की। फायरिंग में गोली लगने से प्रॉपर्टी डीलर की मौके पर ही मौत हो गई। 

रंगदारी नहीं देने पर किया था घर घुसकर फायरिंग और गाली गलौज
मृतक के बेटे मानस सिंह ने बताया कि बबरगंज थानाक्षेत्र के रहने वाला दबंग कारू यादव एसएफसी गोदाम के मेठ रहे कुल्लो यादव का भाई है। इलाके में उसकी दहशत की वजह से लोग उसे रंगदारी देते हैं। अमरेंद्र सिंह से भी कई बार हर प्लॉटिंग के बाद कारू रंगदारी का डिमांड करता था। रंगदारी नहीं देने के बाद 3 जून को कारू यादव अपने सहयोगियों के साथ उनके घर पर भी पहुंचा था। घर में उसने फायरिंग और गाली गलौज करते हुए उनके स्टाफ राहुल से 16 हजार रुपये भी लूट लिये थे।

एसएसपी ने बबरगंज थानाध्यक्ष को किया निलंबित
इसके बाद सोमवार देर शाम 5 हथियारबंद आरोपियों ने प्लॉटर पर ताबातोड़ फायरिंग की। जिसकी उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।थाना से करीब 100 मीटर की दूरी पर ये अंजाम दिया गया। इधर, पूर्व के मामले में लापरवाही बरतने व सोमवार की घटना को लेकर सूचना नहीं देने को लेकर एसएसपी ने बबरगंज थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है।

पुलिस पर लगा अपराधी कारू को शह देने का आरोप 
मृतक अमरेंद्र सिंह के बेटे मानस सिंह ने बताया कि कारू यादव उर्फ अजीत यादव इलाके का अपराधी है। उसकी सांठ गांठ थाना से भी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कारू यादव को बबरगंज पुलिस का शह मिला हुआ था। वह बेखौफ इलाके में घूमता है और नया घर बनाने वालों, जमीन खरीदने वालों सहित कई अवैध और वैध कारोबार करने वालों से रंगदारी वसूलता है।