द फॉलोअप डेस्क
बिहार के भागलुर के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक युवक का शव बबुल के पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान बीरबल मंडल (25) के रूप में हुई है। वह परवत्ता थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव का रहने वाला था। वह रिटायर्ड आर्मी जवान अजय कुमार उर्फ दरोगी मंडल का छोटा बेटा था। युवक ने विक्रमशिला सेतु के उत्तरी छोर के पास आत्महत्या कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार बीरबल बुधवार रात खाना खाने के बाद घर से निकला था और फिर वापस नहीं लौटा गुरुवार सुबह लोगों ने जब पेड़ से शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर एडिशनल थाना प्रभारी प्रशांत कुमार पहुंचे और शव की तलाशी के दौरान उसकी जेब से आधार कार्ड मिला, जिससे पहचान हुई।
पुलिस के अनुसार बीरबल टोटो चलाकर घर चलाता था, लेकिन कम आमदनी के कारण वह मानसिक तनाव में था। परिवार के लोगों ने बताया कि वह हाल ही में रोजगार की तलाश में बहार जाने की योजना बना रहा था। किसी से कोई झगड़ या पारिवारिक तनाव नहीं था। बीरबल की शादी की तैयारी भी चल रही थी। गांव के मुखिया मनोज कुमार मंडल ने बताया कि मृतक शांत स्वभाव का था और इस घटना ने सभी को झकझोर दिया है।