logo

गया जी में पुलिस की गाड़ी ने युवक को कुचला, आक्रोशित ग्रामीणों ने टीम की स्कॉर्पियो में लगाई आग

ACCIDENT12.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
बिहार के गया जी जिले में एक पुलिस की गाड़ी ने युवक को कुचल दिया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मामला इमामगंज अनुमंडल स्थित कोठी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने लाश लेकर सड़क पर जमकर हंगामा किया और पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान यातायात का परिचालन पूरी तरह से बाधित हो गया और सड़कों पर गाड़ियों की लम्बी कतार लग गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम के खिलाफ लोगों का गुस्सा फुट पड़ा। 
गुस्साई भीड़ ने पहले तो पुलिस की स्कॉर्पियो पर पथराव किया और उसके बाद लोगों ने गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया और गाड़ी में लगी आग को बुझाया गया। घटना तब की बताई जा रही है जब पुलिस शराब तस्करी के संदेह में एक बाइक सवार व्यक्ति का पीछा कर रही थी। बताया जा रह अहै कई युवक विधिचक गांव के पास पुलिस वाहन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही इस बात की जानकारी लोगों को मिली लोगों में आक्रोश भर गया। जिसके बाद लोगों ने इस घटना को अंजाम दे दिया। फिलहाल वरीय अधिकारियों के द्वारा लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया और यातायात का परिचालन शुरू कराया गया। अधिकारीयों ने सांत्वना दी है कि इस पर कार्रवाई की जाएगी उअर मुआवजा भी दिया जायेगा। 

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar khabar trending news crime news accident news road accident news road accident gaya police case gaya ji news