logo

जंगली बीज खाने से 22 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, उल्टी-चक्कर की शिकायत के बाद कराया गया भर्ती

kaimur_news.jpg

द फॉलोअप डेस्क,बिहार
बिहार के कैमूर में जंगली बीज खाने से 22 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों का इलाज सदर अस्पताल की जारी है। मिली जानकारी के अनुसार कोसी डिहरा गांव में गुरुवार को स्कूल से छुट्टी के बाद घर जा बच्चों ने चिरौंजी समझ कर जंगली बीज खा लिया। घर पहुंचते ही करीब दो दर्जन बच्चों की तबीयत बिगड़ी। आनन-फानन में बच्चों को अस्पताल भेजा गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही कैमूर डीएम सावन कुमार मौके पर पहुंचे। वो लगातार चिकित्सकों से बच्चों की तबीयत का अपडेट ले रहे हैं। 


विद्यालय के बाहर कोई फल का बीज खा लिया-बच्चों ने बताया
एक बच्चे के परिजन रवि कुमार ने बताया कि हमारे घर के बच्चे अचानक घर पहुंचे तो उल्टी और चक्कर की शिकायत की। इसके बाद उसको उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जब उससे पूछा गया, तो उसने बताया कि विद्यालय के बाहर कोई फल का बीज खा लिया है। उसके बाद से तबीयत बिगड़ गई है। फिलहाल स्थिति खतरे से बाहर है।


सभी बच्चे खतरे से बाहर
कैमूर डीएम सावन कुमार ने बताया कि भगवानपुर प्रखंड के न्यू प्राथमिक विद्यालय कोसी डेहरी के बच्चे घर जाने के दौरान चिरौंजी समझकर जंगली बीज खा गए। इसके बाद तबीयत बिगड़ने के बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 22 बच्चों का इलाज चल रहा है। फिलहाल सभी डॉक्टर के निगरानी में हैं। खतरे से बाहर हैं। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - BiharBihar news