logo

क्राइम : अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता था यौन शोषण, परेशान युवती ने दी जान

WhatsApp_Image_2022-06-07_at_5_08_39_AM.jpeg

प्रयागराज:
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। प्रयागराज के अस्पताल में इलाजरत एक लड़की ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। लड़की ने सुसाइड करने से पहले एक युवक पर कई संगीन आरोप लगाते हुए अपने हाथों पर लिखा- 'मेरी मौत का जिम्मेदार कलीम है। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ में लगी है। 

हाथ-पांव में लिखा था- कलीम के कारण मेरी मौत हुई है 
बीते शनिवार शाम किशोरी के घर पर कोई नहीं था। जब 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाने की कोशिश की और फंदे से लटक गई। पड़ोसियों को इस बात का अंदाजा हुआ। जब वे घर में घुसे तो उन्होंने देखा कि युवती फंदे से लटकी है। आनन-फानन में उसे फंदे से उतारा गया। तब तक युवती के घर वाले भी वहां पहुंच गए। नीचे उतारने पर उन्होंने देखा कि उसके पूरे हाथ-पांव में लिख रखा था- कलीम के कारण मेरी मौत हुई है। कलीम का नाम सुनकर लड़की के घरवाले गुस्से में आपे से बाहर हो गए। तब तक लड़की की सांसे चल रही थी। परिवार वालों ने उसकी जान बचाने के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया।

अश्लील वीडियो बनाकर करता था यौन शोषण
वहीं परिजनों का कहना है कि 2 साल पहले कालिम ने उनके 15 वर्षीय बेटी की धोखे से अश्लील वीडियो बना लिया, जिसके बाद से वो लगातार लड़की को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बुलाता और उसका यौन शोषण करता था, एक दिन लड़की ने रो-रोकर पूरी कहानी सुनाई। जिसके बाद मां-बाप ने लड़की को पढ़ने के लिए अपने रिश्तेदार के घर पर भेज दिया। कालिम फिर भी बाज नहीं आया। उसकी धमकियां और बढ़ने लगी। जिससे परेशान होकर लड़की पढ़ाई छोड़कर घर वापस आ गई। मौका देखकर फंदे से लटककर अपनी जान दे दी।