logo

आंखें फोड़ी, गला मरोड़ा....7 साल की मासूम का रेप कर दरिंदों ने कर दी निर्मम हत्या

rupali_station.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पूर्णिया में एक 7 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। दरिंदों ने मासूम का गला मरोड़कर उसकी आंखें फोड़ दी। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस भी जानकारी मिलने पर दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं मामले में रूपौली पुलिस द्वारा दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है। हिरासत में लिये गये एक व्यक्ति मोतिहारी जिला का बताया जा रहा है।


दादी के साथ खेत गई थी बच्ची
बच्ची के दादा ने बताया कि बच्ची अपनी दादी के साथ खेत में गई हुई थी। कुछ काम से दादी बच्ची को खेत में हीं छोड़ कर घर थोड़े समय के लिए वापस आ गई, लेकिन जब लौटी तो बच्ची गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी बच्ची का पता नहीं चला। इसके बाद जानकारी मिली कि खेत में एक लड़की का शव पड़ा है। आनन-फानन में हम मौके पर पहुंचे। देखा तो शव मेरी पोती का था। इधर मृतका के दादा ने बच्ची के साथ रेप कर उसकी हत्या की आशंका जताई है। घटना के बादर घर पर चित्कार मचा हुआ है। 


पूछताछ कर रही है पुलिस
रूपौली थानेदार अमजद अली ने बताया दो संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि आगे की जांच के लिए एफएसएल की टीम की मदद ली गई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - BiharBihar newsRapeRape in Bihar