logo

खगड़िया : सनकी बेटे ने पिता और बहन का सिर कलम किया, पुलिस को रोककर बोला- दोनों में अवैध संबंध थे

khoon_kiya.jpg

खगड़िया:
बिहार (Bihar) के खगड़िया से डबल मर्डर का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां युवक ने अपने पिता और बहन की निर्मम हत्या करने के बाद खुद पुलिस के फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस (Bihar Police) तुरंत मौके पर पहुंची और हत्यारे को अपने गिरफ्त में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार संपत्ति बंटवारे को लेकर परिवार में आए दिन विवाद होता था। जिसके बाद आरोपी ने अपने ही पिता और बहन की हत्या कर दी। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

पारिवारिक विवाद के कारण ली जान
डबल मर्डर की ये घटना खगड़िया जिला के मथुरापुर नवटोलिया गांव की है। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है लेकिन पुलिस अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर भी मामले की जांच कर रही है। आरोपी ने अपने पिता उमेश चौरसिया और 18 साल की बहन चांदनी कुमारी की गला रेतकर हत्या की। दोनों की हत्या बड़े ही निर्मम तरीके से की गई है। दोनो शवों के सिर को चाकू से रेतकर अलग कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की पड़ताल को लेकर एफएसएल की टीम बुलाई है।

पिता दूसरी शादी करना चाहते थे
मृतक के मंझले बेटे ने पुलिस ने कहा कि मेरे परिवार में आए दिन संपत्ति बंटवारे को विवाद होता था। उसने कहा कि पिता दूसरी शादी करना चाहते थे और हमलोगों को संपत्ति से बेदखल करने की बात करते थे, जिसको लेकर कई बार घर में पंचायत भी हुई थी लेकिन पिता मानने को तैयार नहीं थे। हो सकता है कि मेरे भाई को इसी बात को लेकर गुस्सा आया और उसने हत्या कर दी, क्योंकि मैं तब घर में नहीं था।


हत्यारे ने पुलिस से कहा पिता-बहन में अवैध संबंध
ग्रामीणों का कहना है कि घटना के बाद पुत्र ने 100 नंबर पर फोन करके सूचना दी और वह थाना की ओर जा रहा था। इसी दौरान पुलिस की गाड़ी को देखकर वह उस गाड़ी में बैठकर घर आया और पुलिस को पूरी जानकारी दी। आरोपी ने पुलिस को जानकारी दी कि उसके पिता और उसकी बहन के बीच अवैध संबंध था जिसे लेकर पिता बहन से शादी करने को लेकर कहते थे साथ ही हमें संपत्ति से बेदखल करने की धमकी भी देते थे इसी से परेशान होकर मैने दोनों को मार दिया। मामले की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि मृतक के तीनों बेटों को ने हिरासत में ले लिया गया है। इसी बात को लेकर प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है।