डेस्क:
यूपी (UP) के सहारनपुर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया। वीडियो ने यूपी खेल अधिकारियों की पोल खोल कर दी है। सहारनपुर के भीमराव स्टेडियम (Bhimrao Stadium) में 300 महिला कबड्डी प्लेयर्स सब-जूनियर चैंपियनशिप (Sub-Junior kabaddi Championship) में हिस्सा लेने आई थीं। इनके लिए स्वीमिंग पूल में लंच बनाया गया और इसे टॉयलेट में रख दिया गया। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद खेल अधिकारी को सस्पेंड (Sports officer suspended) कर दिया गया है। खेल अधिकारी से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि बारिश की वजह से उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। वहीं डीएम ने जांच के आदेश दिए (DM ordered an inquiry) हैं। एडीएम रजनीश मिश्रा 3 दिन में जांच रिपोर्ट सौंपेंगे।

राज्य स्तरीय सब जूनियर प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा
यूपी कबड्डी संघ ने राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिकाओं की प्रतियोगिता की मेजबानी सहारनपुर को दी। प्रतियोगिता 16 ये 18 सितंबर तक स्पोर्ट्स स्टेडियम में होनी थी। इसमें शामिल होने के लिए 17 मंडलों और एक खेल छात्रावास की टीमें पहुंची थीं। इसमें करीब 300 खिलाड़ी थे। खिलाड़ियों के ठहरने और खाने का इंतजाम स्टेडियम में ही किया गया था।
क्या है वीडियो में
जारी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टॉयलेट में चावल और पूड़ियां रखी हैं। टॉयलेट सीट्स खुली हुई हैं और बच्चियां यहां से अपनी प्लेट में खाना उठाती दिख रही हैं। टॉयलेट में ही पूड़ी का आटा गूंथा गया और तेल की कड़ाही भी यहीं रखी हुई दिख रही है। बाद में कुछ लोग इसे बाहर ले जाते दिखे। एक पेपर बिछाकर इस पर पूड़ियां रख दी गई थीं। इसके बाद स्टेडियम के बाहर का दृश्य दिखाई दे रहा है। यहां भी कई लड़कियां अपनी प्लेट में खाना रखे दिखाई दे रही हैं।
#Kabaddi players at state-level tournament in UP served food in toilet near a row of urinals.#BreakingNews | #UttarPradesh pic.twitter.com/Zh5FDCiyjI
— Madhav Singh ???? (@Send44Madhav) September 20, 2022
लंच रखने के बावजूद टॉयलेट का इस्तेमाल किया जा रहा था
कुछ खिलाड़ियों के ये सब ठीक नहीं लगा। खिलाड़ियों ने जब ये सब देखा तो वो भड़क गई। उन्होंने लंच करने से इनकार कर दिया। कुछ खिलाड़ियों ने सब्जी, सलाद और रायता खाकर पेट भरा। सिर्फ खाने को ही टॉयलेट में नहीं रखा गया, बल्कि लंच रखने के बाद भी स्टेडियम के दूसरे खिलाड़ी टॉयलेट का इस्तेमाल कर रहे थे।

खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना को सस्पेंड
इस मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना को सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में निर्माण कार्य चल रहा है इसलिए ऐसा करना पड़ा। खुले में खाना बन रहा था जिसे बारिश आने के कारण टॉयलेट में रखा गया था। चावल भी खराब आ गए थे, जिसे वापस कराया गया। डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। एडीएम रजनीश मिश्रा 3 दिन में जांच रिपोर्ट सौंपेंगे।