logo

पटना एयरपोर्ट पर टला हादसा : इंडिगो की फ्लाइट लैंडिंग के दौरान टचिंग पॉइंट से निकला आगे, यात्रियों की अटकी रही सांसें

indigo13.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पटना के जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बीती रात 15 जुलाई को 9 बजे इंडिगो की फ्लाइट लैंडिंग के दौरान बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। यह विमान दिल्ली-पटना की थी जो  रनवे पर तय किये गये टचिंग पॉइंट से आगे निकल गया। लेकिन पायलट ने अपनी सुझबुझ के जरिये बड़ा हादसा होने से बचा लिया। लेकिन इस दौरान यात्रियों में डर माहौल बन गया था। पायलट ने विमान के पहिये को रनवे पर छूते ही दोबारा उठा लिया और हवा में ही 2-3 चक्कर लगाने के बाद 9:15 बजे सुरक्षित लैंड कराया गया। बता दें कि इस दौरान विमान में कुल 173 यात्री और पायलट की टीम मौजूद थे जो कि सभी अब सुरक्षित हैं। 
एयरपोर्ट के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार विमान को रनवे 25 पर उतारा जाना था। लेकिन छोटे रनवे होने के और विमान की गति तेज होने के कारण विमान अपने टचिंग पॉइंट से आगे निकल गया। जिससे पायलट को यह महसूस हुआ कि विमान की दुर्घटना हो सकती है इसलिए उन्होंने तुरंत गो- अराउंड प्रक्रिया के जरिये विमान को हवा में उड़ा दिया।
जानकारी के लिए बता दें कि पटना एयरपोर्ट को देश के 11 सबसे खतरनाक एयरपोर्ट के रूप में जाना जाता है, और ऐसा इसलिए क्योंकि इस रनवे की जगह अन्य एयरपोर्ट की अपेक्षा छोटी है। इस पर कई बार सरकार ने विचार किया भी है ताकि सुरक्षा को का ध्यान रखा जा सके। इसके पूर्व बीते 9 जुलाई को भी पटना एयरपोर्ट पर पक्षी के टकराने से इंडिगो के विमान का इमरजेंसी लैंडिंग करा दिया गया था। उस विमान में 175 यात्री सहित पायलट की टीम थी जिसे सुझबुझ के जरिये हादसा होने से बचा लिया गया था। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar trending news patna airport patna airport news patna airport khabar indigo flight indigo flight news