logo

जेल में बंद बाहुबली अनंत सिंह की बिगड़ी तबीयत, पटना के अस्पताल में कराया गया भर्ती

anant_singh1.jpg

द फॉलोअप डेस्क,बिहार
जेल में बंद मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह की तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें पटना के IGIMS में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि अनंत सिंह पेट और किडनी में समस्या आई है। डॉक्टर ने उनकी जांच कर इलाज शुरू कर दिया है। IGIMS के प्राइवेट वार्ड में उन्हें भर्ती कराया गया हैं। बता दें कि अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में बंद हैं।


 डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा अनंत सिंह के इलाज
जानकारी के मुताबिक अनंत सिंह क्रियेटिनिन लेवल भी बढ़ा हुआ है। फिलहाल उनकी हालत में सुधार है। अनंत सिंह विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में हैं। दवा आदि से इलाज चल रहा है। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि तीन दिन के अंदर उनके इलाज में काफी सुधार आया है। फिलहाल वह आइजीआइएमएस के प्राइवेट वार्ड के डीलक्स रूम नंबर 51 में भर्ती हैं, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है। 


हाल ही में एनडीए में शामिल हुई अनंत सिंह की पत्नी
गौरतलब है कि पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी अब एनडीए के साथ हैं। नीलम देवी ने राजद का दामन छोड़कर एनडीए के साथ शामिल हो गयीं थी। वहीं मुंगेर लोकसभा सीट पर इस बार अनंत सिंह ने एनडीए के प्रत्याशी ललन सिंह को अपना समर्थन दिया है। पिछले लोकसभा चुनाव में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने एनडीए उम्मीदवार ललन सिंह के खिलाफ ताल ठोकी थी। तो वहीं इस चुनाव में नीलम देवी ही ललन सिंह की प्रस्तावक बनीं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - BiharBihar newsanant singh