logo

महिला कलाकार की गाल पर नोट चिपकाया और किया डांस, JDU विधायक गोपाल मंडल का नया अंदाज

गोपाल_मण्डल.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनके एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। यह वीडियो होली मिलन समारोह का बताया जा रहा है, जिसमें विधायक गोपाल मंडल महिला डांसरों के साथ मंच पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो में गोपाल मंडल महिला कलाकारों के साथ डांस करते हुए ठुमके लगाते दिख रहे हैं, और इसके बाद महिला कलाकार की गाल पर विधायक गोपाल मंडल नोट चिपकाते हुए भी नजर आए। यह वीडियो भागलपुर के गोपालपुर से विधायक गोपाल मंडल का है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की लाइव हिन्दुस्तान द्वारा पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना नवगछिया में आयोजित होली मिलन समारोह की है, जहां विधायक गोपाल मंडल मुख्य आयोजक थे।
इस समारोह में महिला कलाकारों द्वारा गायन और नृत्य की प्रस्तुति दी जा रही थी, और बाद में वे मंच पर विधायक गोपाल मंडल के साथ डांस करने आईं। यह वीडियो इस समय व्यापक चर्चा का विषय बन गया है, और विपक्षी दलों द्वारा इसे लेकर राजनीति भी हो सकती है। गोपाल मंडल पहले भी कई बार विवादों में रहे हैं, और हाल ही में एक टीचर ने उन पर धमकाने का आरोप भी लगाया था। ऐसे में यह वीडियो भी उनके लिए नया विवाद खड़ा कर सकता है।

Tags - BIHARBIHARPOSTBIHARNEWSJDUBJPGOPALMANDAL