logo

जहानाबाद : नाबालिग छात्रा को अगवा कर यौ’न शो’षण करने वाला आरोपी शिक्षक लखनऊ से गिरफ्तार 

rape_23.jpg

जहानाबाद:
बिहार पुलिस (Bihar Police) के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। जहानाबाद में नाबालिग छात्रा के साथ यौन शोषण करने वाले आरोपी शिक्षक को पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बच्ची को भी सकुशल बरामद किया गया। पुलिस दोनों को लेकर जहानाबाद आ गई है। आरोपी शिक्षक कुर्था थाने के खेमकरण सराय गांव का निवासी है। जो शहर के निजामुद्दीनपुर मोहल्ला में किराए के मकान में रहता था। बता दें कि इस मामले में पीड़िता के परिवार ने 13 जुलाई को जहानाबाद के नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

12 जुलाई को ट्यूशन से नहीं आई थी वापस
पीड़िता की परिवारवालों ने बताया था कि 12 जुलाई को उनकी बच्ची ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी, जिसके बाद वो घर नहीं लौटी थी। परिजनों का आरोप था कि ट्यूशन टीचर ने बच्ची को बहाल-फुसलाकर अगवा कर लिया था और उसे लेकर लखनऊ चला गया है। आरोप है कि शिक्षक ने लखनऊ में नाबालिग के साथ दो माह तक यौन शोषण करते रहा था। आरोपों के लेकर पुलिस ने टेक्निकल तरीके से जांच की तो आरोपी शिक्षक यूपी के लखनऊ से पकड़ा गया।

 एसपी इस केस को खुद देख रहे थे
इस मामले को लेकर एसडीपीओ ने बताया कि शिक्षक दिलीप कुमार का पीड़िता के घर आना जाना था। इसी दौरान आरोपी नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर चला गया था। जिसके बाद लड़की के परिजनों के बायन पर बीते 13 जुलाई को नगर थाना में 644/22 कांड दर्ज किया गया था। एसडीपीओ ने बताया कि खुद एसपी इस केस को देख रहे थे।