पटना
पटना में मंगलवार को एक प्रॉपर्टी डीलर के घर पर चोरी हुई। चोरों ने 1.5 करोड़ के जेवर और 8 लाख रुपये कैस उड़ा ले गए। गर्मी के कारण रात में छत पर सोए थे घर के लोग। मामला अहले सुबह 3 बजे का है। घटना के बाद परिवार में निराशा का माहौल है।

छत पर सोया था परिवार
मामला पटना के फुलवारी शरीफ स्थित मित्र मंडल कॉलोनी का बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, प्रॉपर्टी डीलर सुजीत कुमार और परिवार के सभी सदस्य गर्मी के कारण छत पर सो रहे थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने तड़के करीब 3 बजे खिड़की की ग्रिल उखाड़कर घर में घुस गए और अलमारी का ताला तोड़कर घर में रखे 1.5 करोड़ के खानदानी हार और 8 लाख रुपये लेकर फरार हो गए।

पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची
सुबह जब घर के लोग छत से नीचे आए तो दरवाजा खुला देख और कमरे का सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरु की। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। इस दौरान पूछताछ में डीलर ने बताया की पत्नी और बहन के पुश्तैनी हीरे और सोने के आभूषणों सहित 8 लाख रुपये की नगदी चोरी हुई है।