logo

पटना : गर्लफ्रेंड के कहने पर पत्रकार ने खुद को मारी गोली, जदयू नेत्री है प्रेमिका

पत्रकार.jpg

पटनाः
पटना के खगौल में एक पत्रकार खुद को गोली मार ली है। पत्रकार का नाम विशाल कुमार है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड वंदना सिंह के कहने पर कनपटी में पिस्टल से खुद को गोली मारी है। घर में ही विशाल ने घटना को अंजाम दिया है। परिवार वालों ने जैसे ही गोली की आवाज सुनी वैसे ही विशाल के कमरे में गये गंभीर हालत में उसे दानापुर के हाईटेक अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने विशाल को आईजीआईएमएस रेफर कर दिया।


फिलहाल हालत नाजुक 
खगोल व दानापुर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।जानकारी के मुताबिक विशाल कुमार का वंदना सिंह से साथ अफेयर है। विशाल के घरवाले उसे इस रिश्ते से अलग होने को बार-बार कह रहे हैं लेकिन वह खुद को वंदना से अलग नहीं कर पा रहा था। बताया जा रहा है कि वंदना ने ही उससे कहा था कि अगर उसमें दम है तो अपने सुसाइड की खबर टीवी पर अभी दिखाएं। इतना सुनते ही विशाल ने खुद को गोली मार ली। फिलहाल अस्पताल में विशाल की हालत नाजुक बनी हुई है


सुसाइड नोट की जांच 
स्थानीय पत्रकारों का कहना है कि गर्लफ्रेंड के परिवार वाले पत्रकार विशाल पर कई तरह का आरोप लगा रहे थे और उसे मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहे थे। अब पूरा मामला पुलिस के जांच पर टिका हुआ है। बताया जा रहा है कि पत्रकार विशाल ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है पुलिस अधिकारी उसके सुसाइड नोट की जांच कर रहे हैं।

 

जदयू नेत्री है प्रेमिका 

विशाल ने सुसाइड नोट में बताया कि वंदना और उसने 2 अक्टूबर 2020 को शादी कर ली थी। वंदना जदयू नेता है। विशाल ने ये भी लिखा है कि वंदना का रसूखदारों से संपर्क है उसने ही अपने पति की भी हत्या कराई थी। विशाल वंदना के घर में ही परिवार के साथ किराए पर रहता था। खगोल के इसी घर में उसने खुदको गोली मार ली। वो एक अखबार के लिए रिपोर्टिंग करता था।