logo

भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ जज का परिवार, 3 की मौत, तीन घायल

judge_family.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के सहरसा जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे की चपेट में सहरसा सिविल कोर्ट के जज प्रफुल्ल कुमार सिंह का पूरा परिवार आ गया। जानकारी के अनुसार इस हादसे में जज के परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिमरी बख्तियारपुर सोना वर्षा एनएच 107 के पास हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पूरे दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई है। 


4 लोग गंभीर रूप से घायल 
घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार प्रफुल्ल कुमार सिंह अपने परिवार के साथ किसी निजी कार्यक्रम में भाग लेने मधेपुरा गए थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वह वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जज की गाड़ी में अनियंत्रित वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी गाड़ी 20 फीट नीचे गड्ढे में जा गिरी।  इस घटना में जज के परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में जज के पिता रंजीत कुमार सिंह,चाचा नारद प्रसाद सिंह और चचेरे भाई सचिन कुमार सिंह शामिल हैं। वहीं जज सहित परिवार के 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जख्मी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।


शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची दुर्घटनाग्रस्त वाहन को क्रेन की मदद से गड्ढे से बाहर निकाला गया ।जबकि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में लग गई है।

 हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N