logo

कलयुगी पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, बाजार घुमाने के बहाने ले गया था

dilbank.jpg

द फॉलोअप डेस्क
किशनगंज में एक बेटी ने अपने पिता पर रेप का आरोप लगाया। लड़की की उम्र महज 13 साल बताई जा रही है। पीड़िता ने कहा है कि उसके पिता ने बाजार ले जाने की बात कहकर घर से ले गए थे। इसके बाद सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ गंदा काम किया। फिर जब लड़की बेहोश हो गई तो उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों को लड़की को देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद महिला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।


जान से मारने की धमकी दी
पीड़िता की मां का मामले पर कहना है कि बेटी को दुकान से सामान दिलाने के लिए ले गया। नदी किनारे ले जाकर गलत काम किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी थी। ठाकुरगंज सीडीपीओ 2 ने बताया कि लड़की को तुरंत बरामद करते हुए हम लोगों ने उनकी मां और महिला थाना को सौंप दिया है। महिला थाना के सहयोग से बच्ची का जांच करवाई जा रही है। साथ ही उसका बयान दर्ज करवाया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही हैं।


लोगों ने की सख्त सजा की मांग
वहीं, घटना को देखते हुए नेपाल के सीमावर्ती इलाके में काफी सनसनी मच गई है। स्थानीय लोग ये भी कह रहे हैं कि घिनौनी हरकत को अंजाम देने के बाद बाप नेपाल भाग गया है। स्थानीय शमीम अशरफ ने कहा कि ऐसे कलयुगी बाप के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चला कर सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए।

Tags - BiharBihar newsrape newsrape news in Hindi