logo

विपक्षी एकता की बैठक पर कुशवाहा का तंज, कहा- ऐसे घिसे-पिटे प्रयोग के परिणाम से जनता वाक़िफ

kuswaha.jpg

द फॉलोअप डेस्क
23 जून को बिहार की राजधानी पटना में विपक्षी दलों की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। जहां एक तरफ इस बैठक को लेकर महागठबंधन काफी उत्साहित है वहीं दूसरी ओर विपक्षी पार्टी लगातार उनपर निशाना साध रही है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय लोक जनता के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी विपक्षी एकता की बैठक को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने ट्वीट कर इसे जनता पर घीसा-पीटा प्रयोग बताया है।


घिसे-पिटे प्रयोग के परिणाम से जनता वाक़िफ
कुशवाहा ने ट्वीट कर लिखा कि सत्ताधारी दल से इतर देश के समक्ष कोई नया वैकल्पिक मॉडल प्रस्तुत किए बिना सिर्फ नकारात्मकता को आधार बनाकर बनाई गई। विपक्षी एकता का हश्र मध्यावधि चुनाव के रूप में 1977 और 1989 में देश देख /भुगत चुका है। एकबार फिर उसी तरह के घिसे-पिटे प्रयोग के परिणाम से जनता वाक़िफ है।
2024 में नरेंद्र मोदी के समक्ष कोई चुनौती नहीं
कुशवाहा ने आगे लिखा कि मेरी समझ से ऐसे किसी प्रयोग पर जनता तभी भरोसा कर सकेगी जब नये और सकारात्मक वैकल्पिक मॉडल के साथ किसी बड़े दल के भरोसेमंद नेता के नेतृत्व को स्वीकार कर छोटे व क्षेत्रीय दल उनके साथ खड़े हों। शायद भविष्य में कांग्रेस इस रूप में अपने को खड़ा कर पाए। कांग्रेस के नेता को अभी और तपना होगा। फिलहाल 2024 में तो  नरेंद्र मोदी के समक्ष कोई चुनौती नहीं है।


विपक्ष के सभी बड़े नेता होंगे शामिल
जानकारी के अनुसार इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए विपक्षी दलों के नेताओं का आगमन आज से ही शुरू हो रहा है। आज शाम तक कई राज्यों के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री पटना आ जाएंगे। इनमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का नाम शामिल हैं। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पटना पहुंच गई हैं। एयरपोर्ट पर मंत्री शीला मंडल ने रिसीव किया। उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से महबूबा मुफ्ती सीधे राजकीय अतिथिशाला जाएंगी। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वरिष्ठ कांग्रेसी राहुल गांधी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, एनसीपी के मुखिया शरद पवार, नेशनल कांफ्रेंस के प्रधान फारूख अब्दुल्ला, शिव सेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे, उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी आदि 23 जून को आएंगे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : 
https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N