गया:
नवरात्र का पावन समय चल रहा है। आज नवरात्रि का दूसरा दिन है। भक्तों ने आज मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि-विधान से की। हर कोई अपनी आस्था के हिसाब से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना में लीन है। गया जिला के मोहरा प्रखंड के दरियापुर पंचायत के जगतपुर गांव (Jagatpur village of Dariyapur Panchayat of Mohra block) में रहने वाली लक्ष्मी देवी की माता की पूजा में लीन हैं। लक्ष्मी देवी ने अपने सीने पर कलश स्थापति किया है। वो अपने सीने पर पूरे 9 दिनों तक बिना इधर-उधर हुए कलश को स्थापित करके रखेंगी। इस अनोखे भक्त के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है।

दो वर्षों से लगातार ऐसे ही कर रही मां की आराधना
गया जिला के मोहरा प्रखंड के दरियापुर पंचायत के जगतपुर गांव में लक्ष्मी देवी नवरात्रि में माता की आराधना में लीन है। 2 वर्षों से लगातार ऐसे ही मां की आराधना करती आ रही हैं। लक्ष्मी देवी लगातार नौ दिनों तक ऐसे ही मां की आराधना करेंगी। नवमी को साधना हवन के साथ खत्म होगी। दो वर्ष से लक्ष्मी देवी सीने पर कलश रखकर माता की आराधना कर रही हैं। उन्होंने एक कलश से अपने साधना की शुरुआत की है। साधना शुरू करने के लिए दो दिन पहले से खाना पीना छोड़ देती हैं।

नौ दिनों तक अपने सीने पर रखे रहेंगी कलश
लक्ष्मी देवी नौ दिनों तक अपने सीने पर कलश रख कर एक ही जगह पर बिना हिले-डुले रहेगी। यह अपने आप में ही बड़ी बात है. वहीं लक्ष्मी देवी की सीने पर कलश रखने की बात पूरे प्रखंड में आग की तरह फैल गई है। सभी ग्रामीण भक्ति भाव से लक्ष्मी देवी को देखने आ रहे है। ग्रामीणों ने बताया कि यह माता दुर्गा की कृपा और शक्ति का देन है कि यह इस तरह से कोई भी इंसान अपने सीने पर कलश रख कर नवरात्रि व्रत करता है। वंही कुछ ग्रामीणों ने कहा कि यह भक्ति की शक्ति है। इनपर मां दुर्गा की कृपा है।