logo

BIHAR : कोर्ट ने लालू यादव को सिंगापुर जाने की दी इजाजत, अक्टूबर में होंगे रवाना

laly_yadav_22.jpg

दिल्ली:
राजद सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Yadav) इलाज के लिए सिंगापुर (Singapore) जा सकेंगे। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट (Delhi's Rouse Avenue Court) ने उन्हें 10 से 25 अक्टूबर तक के लिए उन्हें इजाजत दे दी है। वह फिलहाल चारा घोटाले मामले में जमानत पर बाहर हैं। बता दें कि लालू पिछले कुछ वर्षों से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे हैं।  लालू प्रसाद यादव डाइबिटीज, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, प्रोस्टेट का बढ़ना, यूरिक एसिड का बढ़ना, किडनी संबंधित बीमारियों का सामना कर रहे हैं। 

रांची की सीबीआई स्पेशल कोर्ट ने दी इजाजत
इससे पहले रांची की सीबीआई स्पेशल कोर्ट ने लालू यादव का पासपोर्ट रिलीज किया था। लालू यादव ने सिंगापुर जाने के लिए कोर्ट में पासपोर्ट जारी करने की अर्जी लगाई थी। इसके बाद अदालत ने उन्हें इलाज के लिए विदेश जाने हेतु दो महीने के लिए पासपोर्ट जारी करने का आदेश दिया और कहा कि वे लौटकर फिर से कोर्ट में अपना पासपोर्ट जमा कराएं।