logo

BIHAR : दिल्ली के लिए रवाना हुए लालू यादव, सोनिया गांधी से करेंगे मुलाकात

laly_yadav_21.jpg

पटना:
राजद सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Yadav) आज दिल्ली रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि वो वहां क्रांगेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से मुलाकात करेंगे। उसके बाद इलाज के लिए सिंगापुर के लिए उड़ान भरेंगे (will fly to singapore)। पटना से जाते हुए उन्होंने BJP पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 2024 में बीजेपी का सफाया होना तय है। इतना कहते हुए वो अपनी कार में बैठ गए।

लालू-सोनिया की मुलाकात अहम
लालू-सोनिया के इस मुलाकात में काफी अहम माना जाना रहा है। जहां एक तरफ लालू यादव और सोनिया गांधी के मुलाकत से बिहार की राजनीति और 2024 के चुनाव में बड़ा असर देखने को मिल सकता है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस में भी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दावेदारी को लेकर वोटिंग होनी है। ऐसे में समझा जा रहा है कि दोनों में कई मुद्दों को लेकर बातचीत हो सकती है। 

किडनी ट्रांसप्लांट कराने जा रहे है सिंगापुर
बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सिंगापुर में अपने किडनी का इलाज करवाएंगे। इसके लिए उन्होंने सीबीआई कोर्ट से इजाजत मांगी थी, जो उन्हें मिल गयी है। लालू प्रसाद की किडनी ने काम करना बंद कर दिया है। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी थी। लालू यादव की बेटी और दामाद अभी सिंगापुर में ही रह रहे हैं। ऐसे में समझा जा रहा है कि उनके रहने से वहां इलाज में बड़ी मदद मिलेगी। इससे पहले कई वर्षों तक लालू यादव का दिल्ली एम्स और रांची के रिम्स में इलाज चल रहा था।