पटना/बिहार
पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड सरकारी आवास खाली करवाने और लालू-राबड़ी सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर आज मीडिया से बातचीत के दौरान राजद सुप्रीमो लालू यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। मीडिया द्वारा इन मुद्दों पर जब सवाल पूछा गया तो लालू यादव ने कहा- “हां, हमारी सुरक्षा हटा ली गई है। सब कुछ नीतीश कुमार करवा रहे हैं।"
.jpg)
सिंगापुर से लौटने के बाद दिया था बयान
हालांकि इससे पहले सिंगापुर से लौटते वक्त दिल्ली एयरपोर्ट पर मीडिया बाइट में उन्होंने सुरक्षा घटाने और बंगला खाली करवाने को लेकर कहा था कि “सब पागल हो गए हैं, घृणा कर रहे हैं। मुझे उन लोगों से कोई फर्क नहीं पड़ता।“

15 दिनों की मुहल्लत खत्म
बीते दिनों बिहार सरकार की तरफ से आवास खाली करवाने को लेकर दिए गए 15 दिनों की मुहल्लत खत्म हो गई है। इसे लेकर राबड़ी देवी ने पत्र लिखकर राज्य सरकार से कुछ दिनों की और समय मांगी है। राबड़ी का कहना है कि अभी लालू यादव को तबीयत खराब होने के कारण आवास खाली नहीं कर पाएंगी। लालू के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर उन्हें अलग कमरे में शिफ्ट किया गया है। राबड़ी देवी ने कहा कि अभी पटना के कौटिल्य नगर स्थित घर में काम चल रहा है। माना जा रहा है कि काम खत्म होते ही पूरा परिवार वहां शिफ्ट हो जाएंगे।