logo

बड़ी खबर : कल पटना आएंगे लालू यादव, किडनी ट्रांसप्लांट के बाद पहली बार होगी बिहार वापसी

lalu_yadav11.jpg

द फॉलोअप डेस्क
किडनी ट्रांसप्लांट कराने के बाद पहली बार लालू यादव पटना आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार यानि कल लालू यादव पटना आने वाले हैं। कल दोपहर तक लालू पटना पहुंचेंगे। आनंद मोहन की रिहाई के तुरंत बाद लालू यादव के पटना आने से सियासत तेज हो गई है। बता दें कि किडनी ट्रांसप्लांट होने के बाद लालू यादव दिल्ली में रह रहे थे। लालू बटी बेटी मीशा भारती के साथ उनके आवास पर रह रहे थे। इसके साथ ही पटना आने से पहले आज यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने लालू यादव से मुलाकात की। 


लालू से मिले अखिलेश 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत चली। इस दौरान अखिलेश ने लालू यादव से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके साथ ही विपक्षी गठबंधन को लेकर भी दोनों में चर्चा हुई। हालांकि लालू से मिलने के बाद अखिलेश यादव ने मीडिया से बात नहीं की। लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में लालू यादव नीले रंग की टीशर्ट पहने हैं और उनके सामने अखिलेश यादव बैठे हैं। दोनों के बीच बातचीत चल रही है। फोटो साझा कर अखिलेश यादव ने लिखा है लालू यादव से एक ‘कुशलक्षेम-मुलाक़ात।


5 दिसंबर को कराया था किडनी ट्रांसप्लांट
बता दें कि लालू यादव ने 5 दिसंबर को सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट कराया था। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें किडनी डोनेट किया थी। 11 फरवरी को लालू दिल्ली लौटे थे। उसके बाद से वह बेटी मीसा भारती के आवास पर रह रहे हैं। आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के किडनी ट्रांसप्लांट कराए करीब 2 महीने का समय बीत चुका है। बताया जा रहा है कि लालू यादव रूटीन चेकअप के लिए सिंगापुर जाने वाले हैं। भारत आने के बाद वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें समय पर चेकअप कराने की सलाह दी है। पहले खबर सामने आई थी कि 13 अप्रैल को लालू सिंगापुर जाएंगे। लेकिन फिलहाल उनका प्लान कैंसिल हो गया है। अभी कहा जा रहा है कि लालू अगले महीने कभी भी सिंगापुर जा सकते हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT