logo

मोतिहारी : दूध की टंकी में हो रही थी शराब की तस्करी, अपराधियों ने अपनाया पुष्पा स्टाइल

motihari.jpg

मोतिहारी:
शराबबंदी (Liqor Ban) वाले बिहार में शराब तस्करी लगभग आम बात हो गई है। अब शराब तस्करी के लिए लोग नए-नए तरीके अपना रहे हैं। हालांकि, कई बार पुलिस (Bihar Police) की सक्रियता की वजह से चालाकी तस्करों पर भारी पड़ जाती है और वे दबोचे जाते है। शराब तस्करी का एक ऐसा ही मामला मोतिहारी से सामने आया है। जहां दूध ढोने वाले डिब्बे से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया हैं। मलाही पुलिस को सूचना मिली कि एक शराब तस्कर बाइक पर दूध ढोने वाले डिब्बे में विदेशी शराब की खेप चढिया डीह से अरेराज ले कर जाने वाला हैं। जिसके बाद मलाही पुलिस ने खजुरिया में वहान जांच शुरू किया।

 गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी
मामला मोतिहारी के मलाही थानाक्षेत्र का है। मलाही पुलिस को शराब तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने खजुरिया में सघन वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार को रोका। बाइक पर दूध धोने वाली 2 टंकी लदी हुई था। पहले पुलिस को थोड़ा शक हुआ। हालांकि,जब पुलिस ने तत्परता से जांच शुरू की तो टंकी के ऊपर में दूध मिला और नीचे शराब रखी हुई थी। शराब की तस्करी का अंदाज देख पुलिस वाले हैरान रह गए। दोनों डिब्बे और टंकी में से पुलिस ने बताया कि शराब की टंकी से अंग्रेजी शराब की कुल 347 बोतल बरामद हुई हैं। कई लोगों को तो साउथ इंडस्ट्री की मशहूर हीरो अल्लू अर्जुन की सुपरहिट मूवी पुष्पा की याद आ गई। बता दें पुष्पा फिल्म में भी दूध के टैंकर में चंदन की लकड़ी की तस्करी की जाती थी।

थानाध्यक्ष ने दी अहम जानकारी
मलाही थानाध्यक्ष संजय पाठक ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि दूध के डिब्बे में शराब की खेप आने वाला है। जिसके बाद खजुरिया में वाहन जांच शुरू किया, इस दौरान उसके दूध वाले डिब्बे से विदेशी शराब बरामद हुई। वहीं, 3 और तस्करों का नाम बताया है। इसे गुप्त रखते हुए गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही हैं।