logo

पूर्णिया में दिनदहाड़े बड़ी लूट, हथियार के बल पर करोड़ों के गहने लेकर फरार हुए अपराधी

tanishq_purnia.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के पूर्णिया में बड़ी लूट हुई है। यहां तनिष्क शोरूम में करोड़ों की लूट हुई है। DIG विकास कुमार ने बताया कि अब तक के आकलन के अनुसार दो से तीन करोड़ की यह लूट है। लूट के आंकड़े घट या बढ़ सकते हैं। हालांकि शोरुम के स्टाफ ने कहा था कि 20 करोड़ की लूट हुई है लेकिन DIG ने इसे 2-3 करोड़ बताया है।  शोरूम के स्टाफ का कहना है कि बाइक पर सवार होकर आए 6 अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। स्टाफ का कहना है कि अपराधियों ने हथियार के बल पर करोड़ों की ज्वेलरी ले गए हैं। मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई है। मामले पर छानबीन शुरू कर दी गई है।

स्टाफ बोला- गहने खरीदने के बहाने अंदर घुसे 3 लोग
तनिष्क शोरूम के स्टाफ विवेक कुमार ने बताया कि पहले 3 बदमाश कस्टमर बनकर शोरूम में दाखिल हुए। गहने खरीदने के बहाने उन्होंने स्टाफ को अपनी बातों में उलझाया। इसके बाद 3 और बदमाश अंदर घुसे। सभी के पास पिस्टल थी। शोरगुल करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उन्होंने सभी स्टाफ को गन पॉइंट पर ले लिया और फिर लूटपाट कर बाइक से भाग निकले। एक-एक बाइक पर 3-3 अपराधी बैठकर भाग निकले। सभी 20-25 मिनट शोरूम के अंदर रहे।

Tags - BiharBihar newsPurnia newsPurnia policeBig robbery in purnia Tanishq showroomTanishq showroom in Purnia