logo

शादीशुदा महिला से प्रेम करना पड़ा भारी, प्रेमी की पीटकर हत्या, पति गिरफ्तार

bihar36.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार स्थित रोहतास जिला अंतर्गत सासाराम के बराढ़ी गांव में एक प्रेमी की पीटकर हत्या कर दी गई। युवक का नाम शैलेश कुमार बताया जा रहा है, जो एक दिव्यांग है। सूत्रों के अनुसार, शैलेश गांव की ही एक शादीशुदा महिला से प्रेम करता था। शैलेश उसी महिला से मिलने गया था। जहां महिला के पति दद्दू मिश्रा ने उन्हें देख लिया और अन्य लोगों के साथ मिलकर शैलेंद्र की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा पूछताछ में युवक के परिजन ने बताया कि शैलेंद्र एक पैर से दिव्यांग था।

वह महिला से अक्सर फोन पर बात करता था। घटना की रात वह घर से निकला तो परिवार में किसी को उस पर शक नहीं था कि वह महिला स मिलने जा रहा है। बाद में खुलासा हुआ कि महिला के बुलावे पर वह उसके घर पहुंचा था। यहीं से इश्क की कहानी ने खतरनाक मोड़ ले लिया। हालांकि, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेजा दिया। महिला के पति को गिरफ्तार कर थाने ले गई जहां पूरे मामले की जायजा ले रही है।

Tags - Rohtas Murder Case Sasaram Baradhi Village Incident Shailesh Kumar Lynching Case Love Affair Murder Bihar Married Woman Affair Tragedy Husband Daddu Mishra Arrested Divyang Youth Beaten to Death Bihar Crime News Rohtas Police Investigation Sasaram