logo

बेतिया में लव जिहाद, नाबालिग को नेपाल ले जाने की फिराक में था वसीम

betia.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

बेतिया में लव जिहाद का मामला सामने आया है। वसीम नाम के युवक पर एक नाबालिग लड़की को प्रेम जाल फांस कर नेपाल ले जाने का आरोप लगाया गया है। खबर है कि आरोपी युवक वसीम दिल्ली में मजदूरी करता है। वहीं, उसकी मुलाकात  दूसरे धर्म की, 14 साल की किशोरी से हुई। दोनों में दोस्ती हुई फिर ये प्यार में बदल गया। वसीम के कहने पर किशोरी अपना धर्म और नाम बदलने पर तैयार हो गयी। यहीं नहीं, वो दूसरा आधारकार्ड बनवाने के लिए भी तैयार हो गयी। वसीम ने उसे बहलावे में लेकर शबाना के नाम से आधारकार्ड भी बनवा दिया। इसी आधारकार्ड के जरिये वसीम उसे शनिवार को नेपाल लेकर जा रहा था। लेकिन नेपाल पुलिस ने दोनों को संदिग्ध गतिविधियों के कारण पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया। 

ये है पूरा मामला 
आरोपी युवक वसीम पूर्वी चंपारण, सुगौली निवासी मैनुल्लाह का पुत्र बताया जाता है। मिली खबर के मुताबिक वसीम किशोरी को सुगौली लेकर आया। यहीं से वो किशोरी को नेपाल लेकर जा रहा था। वहीं, किशोरी दिल्ली के कापसहेड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि यह मामला पूरी तरह से धर्म परिवर्तन और लव जिहाद का है। इसी के तहत मामला दर्ज कर युवक पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि बिहार से नेपाल जाने वाली सड़क पर इन दिनों सुरक्षा व्यवस्था ढीली पड़ गयी है। इसी का फायदा उठाकर लोग आसानी से नेपाल और बिहार के बीच आना-जाना कर रहे हैं। बिहार में लव जिहाद जैसी घटनाएं इन दिनों बढी हैं। 

किशोरी के परिवार वालों ने दर्ज करायी थी प्राथमिकी 

मिली खबरों में कहा गया है कि वसीम हाल ही में पूर्वी चंपारण से दिल्ली रोजगार की तलाश में गया था। उसे दिल्ली के कापसहेड़ा की एक निजी कंपनी में काम मिला था। इसी दौरान उसकी मुलाकात दूसरे मजहब की किशोरी से हुई। दोनों की मुलाकात रोज होने लगी। वसीम उसे शादी का भरोसा देकर अपने साथ बिहार के चंपारण ले आया। बताया जाता है कि उसने यहीं लड़की का धर्म परिवर्तन करा दिया। दूसरा आधारकार्ड बनवाने के बाद वो उसे बिहार से नेपाल ले जा रहा था। इधर, लड़की के घरवालों ने किशोरी के गायब होने की प्राथमिकी कापसहेड़ा थाना में दर्ज करायी। इसी के बाद पुलिस सक्रिय हुई और दोनों को पकड़ लिया गया।