logo

चुनावी छलावा है RJD की 'माई-बहिन मान योजना'- प्रशांत किशोर 

pk3.jpg

पटना
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव द्वारा किए गए चुनावी वादें का पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि राजद ने 'माई-बहिन मान योजना' के तहत बिहार की हर महिला को 2500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया है। लेकिन प्रशांत किशोर ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह वादा महज चुनावी छलावा है। बिहार में 6 करोड़ महिलाएं हैं। यदि हर महिला को यह राशि दी जाए, तो सालाना खर्च 1.5 लाख करोड़ रुपये होगा, जबकि राज्य का कुल बजट ही 2.4 लाख करोड़ रुपये है। ऐसे में यह रकम आएगी कहां से? प्रशांत किशोर ने कहा, राजद को पहले से ही पता था कि यह संभव नहीं है, फिर भी वादा किया गया। क्या यह जनता को गुमराह करने की रणनीति है, या सिर्फ एक और चुनावी नारा?


 

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update Bihar News in Hindi