द फालोअप डेस्क
बिहार के अररिया जिले में पुलिस और एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की संयुक्त कार्रवाई में तनिष्क शोरूम लूट के मुख्य आरोपी चुनमून झा को मुठभेड़ में मार गिराया गया। यह मुठभेड़ एक महत्वपूर्ण ऑपरेशन का हिस्सा थी, जो हाल ही में राज्य में बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए की गई थी। चुनमून झा, जो कि तनिष्क शोरुम लूट के मुख्य आरोपी थे, कई दिनों से पुलिस की पकड़ से फरार थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कोशिश कर रही थी। पुलिस और एसटीएफ को सूचना मिली थी कि वह अररिया के एक इलाके में छुपे हुए हैं। इसके बाद पुलिस और एसटीएफ ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया।जब पुलिस ने चुनमून झा को घेरने की कोशिश की, तो उसने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए झा को मार गिराया। मुठभेड़ में झा के पास से एक अमेरिकन पिस्टल भी बरामद हुई।इस मुठभेड़ में एसटीएफ के पांच जवान घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया, और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।