logo

बिहार के बाढ़ में गंगा दशहरा के दिन बड़ा हादसा, गंगा नदी में पलटी नाव, करीब 6 लोग लापता  

barh_accident.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पटना के बाढ़ में गंगा में एक नाव पलट गयी। इस हादसे में कई नाव सवार लापता है जबकि कई लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई। दरअसल, आज गंगा दशहरा के मौके पर लोग गंगा स्नान करने पहुंचे थे। इस दिन हुए इस हादसे से कई घरों में कोहराम मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार बाढ़ में गंगा के उमानाथ घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा स्नान के लिए जुटी थी। इस दौरान कई नाव से भी श्रद्धालु इस पास से उस पार हो रहे थे। बताया जा रहा है कि एक नाव जो काफी अधिक संख्या में श्रद्धालुओं को लेकर रवाना हुई थी जो आनियंत्रित होकर गंगा की बीच धारा में ही पलट गयी।  प्रशासन की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए मौके पर पहुंची।


करीब दो दर्जन से अधिक लोग नाव पर थे सवार, कई लापता
घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि करीब 25 लोग नाव पर सवार थे। बीच धार में जाकर नाव पलट गयी। इस दौरान कई लोगों ने तैरकर अपनी जान भी बचायी। जानकारी मिली है कि कई लोग गंगा में डूबकर लापता हो गये हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की गयी है कि कितने लोग अभी तक लापता हैं। मिली जानकारी के अनुसार  हादसे में 11 लोग तैरकर बाहर आ गए। लेकिन 6 लोग अब भी लापता हैं।


गंगा में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, लापता लोगों को खोज रही SDRF
वहीं नाव पलटने की खबर से घाट किनारे स्नान कर रहे श्रद्धालुओं में भी हड़कंप मच गया। इधर प्रशासन को इस घटना की जानकारी मिली तो टीम एक्शन में आयी। मिली जानकारी के अनुसार, गंगा में लापता हुए लोगों की खोज जारी है। एसडीएम शुभम भी मौके पर पहुंचे हैं। एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में लगी है और गंगा में तलाशी जारी है। घटना की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

Tags - BiharBihar newsBarh newsMajor accident in Bihar barhGanga Dussehra