logo

मुज्जफरपुर में बल्ब जलाने के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से मां-बेटे की मौत

electric.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुज्जफरपुर जिले में बिजली के करंट लगने से एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक मां और बेटे की मौत हो गई। वहीं इस हादसे परिवार के 2 अन्य बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद पुरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई हैं। वहीं परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। 
मिली जानकारी के अनुसार घटना बीते कल शाम रतनपुर में हुई। जहां घर में बल्ब जलाने के दौरान 9 वर्षीय बीटा हंसराज अचानक करंट की चपेट में आ गया। बेटे को बचाने गई 30 वर्षीय मां पिंकी देवी भी करंट की चपेट में आ गई जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इसी दौरान परिवार के 2 अन्य बच्चे भी करंट की चपेट में आ गए लेकिन उन्हें समय रहते बचा लिया गया। दोनों बच्चों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां इनका इलाज चल रहा है। 
घटना की सुचना मिलते ही बरियारपुर थाना प्रभारी चांदनी सांवरिया अपने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मां बेटे के शव को कब्जे में लेक पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस की टीम मामले की गहन जांच में जुट गई। थाना प्रभारी ने बातचीत में कहा कि मामले की जांच होने के पश्चात्  उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं परिवार वालों का घटना के बाद रो रोकर बुरा हाल है। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar khabar bihar trending news Electrocution Accident Bariarpur Police Station Mother and Son Died Muzaffarpur Muzaffarpur news