logo

अमित शाह के कार्यक्रम में बड़ा फेरबदल, मौसम बिगड़ने की वजह से लिया गया फैसला

amit_shah12.jpg

द फॉलोअप डेस्क

लखीसराय से बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। बारिश के कारण अमित शाह के कार्यक्रम में बड़ा फेरबदल किया गया है। बता दें कि बारिश के कारण  शाह का बिहार आगमन में देरी हुई। लखीसराय भी मंत्री तय समय से काफी विलंब से पहुंचेंगे। इसे देखते हुए कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। गृह मंत्री अब अशोक धाम मंदिर में पूजा अर्चना नहीं करेंगे। उन्हें सीधे गांधी मैदान जनसभा स्थल पर ले जाया जाएगा। बिगड़े मौसम की वजह से ये फैसला लिया गया।

10 महीने में शाह का यह पांचवा दौरा 
बता दें कि अगस्त 2022 में नीतीश कुमार द्वारा भाजपा से नाता तोड़ने के बाद उनकी पार्टी राज्य की सत्ता से बाहर हो गई थी, जिसके बाद राज्य में गठबंधन सरकार का अंत हो गया। 10 महीने में शाह की यह राज्य की पांचवीं यात्रा है। सबसे पहले शाह ने सीमांचल क्षेत्र की राजधानी माने जाने वाले पुर्णिया का दौरा किया था। बाद में, अक्टूबर में, उन्होंने दिवंगत समाजवादी नेता जय प्रकाश नारायण की जन्मस्थली सिताब दियारा का दौरा किया। इस साल फरवरी में, उन्होंने भूमिहार समुदाय को लुभाने के लिए एक ही दिन (25 फरवरी) वाल्माकिनगर और पटना का दौरा किया और पटना में किसान नेता सहजानंद सरस्वती की जयंती पर आयोजित किसान समागम को संबोधित किया। अप्रैल में शाह ने नवादा में एक जनसभा को संबोधित किया था।

 हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N