logo

वैशाली में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक और हाइवा के टक्कर में तीन की दर्दनाक मौत

ACCIDENT12.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के वैशाली जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। मामला वैशाली के हाजीपुर-महुआ सड़क मार्ग पर सदर थाना क्षेत्र का है जहां एक अनियंत्रित ट्रक और हाइवा की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक में आग लग गई और देखे ही देखते ट्रक पूरी तरह से जल उठा। घटना बीती रात बुधवार की बताई जा रही है।


इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतक की पहचान में 41 वर्षीय ट्रक चालक इंद्रदेव राय, उनके बेटे नितीन कुमार और हाइवा चालक राकेश कुमार के रूप में हुई है। इंद्रदेव राय और नितीन कुमार सारण जिले के नया गांव, डुमरी बुजुर्ग रहने वाले थे। वहीं राकेश कुमार मुजफ्फरपुर के रहने वाले थे। 
मिली जानकरी के अनुसार हाइवा चालक बालू लोड कर हाजीपुर से महुआ की तरफ जा रहा था, वहीं ट्रक चालक महुआ के रानी पोखर से गेहूं खाली कर हाजीपुर की तरफ लौट रहा था। जहां रंगीला चौक दोनों वाहनों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिससे ट्रक में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि चालक और खलासी को बाहर निकलने का अवसर ही नहीं मिला। 
घटनास्थल पर स्थानीय लोग पहुंचे और तत्काल पुलिस को सुचना दी गई जिसके बाद सदर SDPO सुबोध कुमार, SDO रामबाबू बैठा और सदर थानाध्यक्ष अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। घटनास्थल पर 5 दमकल की गाड़ियाँ भी आई। मौके पर पहुंचे SDO ने बताया कि दमकल की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। और मामले की गहन जांच की जा रही है ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई रिपोर्ट आने के बाद की जा सकेगी। 

Tags - bihar news bihar latest news bihar latest update bihar khabar road accident road accident news vaishali road accident vaishali news