logo

Opposition Meeting : पटना पहुंची ममता बनर्जी, लालू यादव से मुलाकात के बाद कही ये बात...

mamta_met_lalu.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में कल विपक्षी दलों की बैठक होने वाली है। नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी पटना पहुंच गई हैं। पटना एयरपोर्ट पर ममता का भव्य स्वागत किया गया। उनके स्वागत के लिए बिहार सरकार के मंत्री संजय झा,लेसी सिंह और प्रोफेसर चंद्रशेखर सिंह पहुंचे थे। बता दें कि ममता बनर्जी के साथ उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम भी पटना पहुंचे हैं। ममता बनर्जी एयरपोर्ट से उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर पहुंची,जहां उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू यादव से मुलाकात की।

लालू यादव के पैर छूकर लिया आशीर्वाद 
लालू यादव ने ममता बनर्जी का गर्मजोशी से स्वागत किया। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी इस दौरान वहां मौजूद रहीं। उन्होंने ममता बनर्जी को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। इस दौरान ममता बनर्जी ने लालू यादव के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान ममता ने कहा कि लालू, राबड़ी और तेजस्वी यादव से मिलकर बहुत खुशी हुई। लालू यादव को काफी परेशान किया गया। उन्हें जेल में भी रखा गया। लेकिन वह अब भी तगड़े हैं।  उन्हें पूरी तरीके से स्वस्थ देखकर खुशी हुई। बैठक के सवाल पर उन्होंने कहा कि बैठक में क्या कुछ होगा आज नहीं कह सकते हैं। हमलोग एक परिवार की तरह एक साथ मिल रहे हैं। हमलोग यहां यह तय करने आए है कि हम एक साथ लड़ेंगे और जीतेंगे। बैठक में जो बातें होंगी वह सभी दलों पर लागू होगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : 
https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N