logo

मनीष कश्यप रिहा हो गए, पर अब बिहार के इस यूट्यूबर की बढ़ी मुश्किल; विधायक ने दर्ज कराया केस

biharnews1.jpg

द फॉलोअप डेस्क, बिहार

यूट्यूबर मनीष कश्यप के बाद द एक्टिविस्ट यूट्यूब चैनल के संचालक वेद प्रकाश पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। दरअसल, वेद प्रकाश पर मुकदमा दर्ज करने वाले बिहार के घोषी विधानसभा के विधायक रामबली सिंह यादव हैं। वेद प्रकश पर आरोप है कि उन्होंने विधायक के आवास में घुसकर मारपीट की है। विधायक ने कोतवाली थाना में मामला दर्ज कराया है। वेद प्रकाश पर विधायक रामबली सिंह यादव ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। ये वही वेद प्रकाश हैं जो लालू यादव के बेटे तेजप्रताप के साथ एक वीडियो में नजर आए थे। तेजप्रताप उन्हें 2 मिनट बातचीत के लिए बुलाया, लेकिन वेद वहां से भाग खड़े हुए। इसका वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ था।

विधायक के कार्यकर्ता से मारपीट का आरोप
पुलिस से की गई शिकायत में घोषी विधायक ने आरोप लगाया कि वेद प्रकश ने गलत तरीके से उनके सोते हुए का वीडियो बना लिया। जब वह अपने आवास में थे तब वेद प्रकाश बिना अनुमति के उनके आवास में दाखिल हो गए। इसके बाद उसने चोरी छिपे उनका सोने का वीडियो बना डाला। ऐसा करते देख आवास पर मौजूद कार्यकताओं ने इसका विरोध किया। इसपर वद प्रकाश ने रंजन नाम के कार्यकर्ता से मारपीट की। आवास में मारपीट होता देख अन्य कार्यकर्ता वहां जमा हो गए। कार्यकर्ताओं को उग्र होता देख वेद प्रकाश वहां से भाग निकला।

विधायक का सोते हुए वीडियो बनाने पर विवाद
विधायक रामबली सिंह यादव ने पुलिस को बताया कि 22 दिसंबर को देशभर में तमाम विपक्षी पार्टियों का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा था। दरअसल, संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्ष के 141 सांसदों को निलंबित कर दिया गया था। इसके विरोध में बिहार में भी प्रदर्शन चल रहा था। विरोध प्रदर्शन रैली में विधायक रामबली सिंह भी शामिल हुए थे। रैली के बाद वे अपने आवास वापस लौटे थे। उन्होंने बताया कि उनके आवास में ही उन्होंने कार्यालय बनाया हुआ है। वह रैली में पैदल चलकर थक चुके थे, जिसके बाद अपने आवासीय कार्यालय में बैठे हुए उन्हें झपकी आ गई थी। इस बीस वेद प्रकश मौका पा कर उनका वीडियो बना लिया। फिलहाल विधायक की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।