द फॉलोअप डेस्क
जमुई जिले के मलयपुर के पुलिस लाइन में ट्रेनिंग के दौरान 5 महिला पुलिस जवानों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद एक-एक कर महिला जवान बेहोश होते गये। जिन्हें तत्काल अन्य जवानों की मदद से उन सभी को अस्पताल पहुँचाया गया। 
मिली जानकारी के अनुसार सभी हाल ही में बिहार पुलिस में नियुक्त की गई हैं। इन बेहोश हुई महिला जवानों में शिवानी कुमारी, रोशनी कुमारी, प्रिया कुमारी, और शिल्पी कुमारी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इन दिनों इन सभी महिला जवानों की ट्रेनिंग मलयपुर पुलिस लाइन में चल रही थी। 
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अस्पताल प्रबंधन ने इनका इलाज करना शुरू किया। अपस्ताल के चिकित्सक घनश्याम सुमन ने बताया कि सभी महिला जवान फ़िलहाल खतरे से बाहर हैं। वहीं 2 की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। इन दोनों महिला जवानों को अस्पताल में ‘वेट एंड वॉच’ मोड में रखा गया है।