logo

सहरसा में विवाहित शिक्षक और विधवा महिला मिले संदिग्ध हालत में, ग्रामीणों ने जबरन कराई शादी

sahr.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के सहरसा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे समाज को शर्मसार कर दिया। दरअसल सहरसा जिले के काशनगर थाना क्षेत्र के मैना गाँव में सरकारी स्कूल के एक शादीशुदा शिक्षक को एक विधवा महिला के साथ कमरे में संदिग्ध हालत में पकड़ लिया गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़कर पहले तो खूब हंगामा किया उसके बाद दबाव डालकर दोनों की शादी करा दी। शिक्षक का नाम भुवनेश्वर पासवान बताया जा रहा है।
जानकारी के लिए बता दें कि भुवनेश्वर पासवान मध्य विद्यालय पड़रिया में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। जबकि महिला का पति भी इसी विद्यालय में शिक्षक था जिसकी 2 वर्ष पूर्व चुनाव ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों के बीच पूर्व से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते बुधवार को दोनों को रंगे हाथों कमरे में पकड़ लिया और उनकी शादी करा दी। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। घटना की जांकरी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि प्रधानाध्यापक और विधवा महिला दोनों के पांच- पांच बच्चे है।

Tags - bihar enws bihar latest news bihar trending news bihar update bihar breaking news love affair saharsa saharsa news trending news