logo

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा महाकुंभ भगदड़ का मामला, जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई की मांग 

mahakumbh.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

प्रयागराज महाकुंभ में हुए दर्दनाक हादसे के बाद सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की गई है। याचिकाकर्ता ने अदालत से अनुरोध किया है कि वह उत्तर प्रदेश सरकार से इस घटना की स्थिति रिपोर्ट मांगे और जिम्मेदार अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दे। याचिका में मांग की गई है कि महाकुंभ जैसे बड़े आयोजनों में भगदड़ जैसी घटनाओं को रोकने के लिए राज्य सरकारें प्रभावी नीति और नियम बनाएं। इसके अलावा, यह सुनिश्चित किया जाए कि वीआईपी मूवमेंट के कारण आम श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रभावित न हो और उनके लिए पर्याप्त प्रवेश व निकास व्यवस्था हो।


गौरतलब है कि मौनी अमावस्या के अवसर पर बुधवार सुबह महाकुंभ में भगदड़ मच गई थी, जिसमें 30 लोगों की जान चली गई। इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जांच के आदेश जारी किए हैं और मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update Bihar News in Hindi