logo

BIHAR : औरंगाबाद और नवादा में मिला खनिज का भंडार, जल्द होगी खनन प्रकिया शुरू

minerals.jpg

पटना:

बिहार(Bihar) में खनिज प्रदार्थ का भंडार मिला है। सरकार ने दावा किया है कि जमुई(Jamui) सहित औरंगाबाद(Aurangabad), नवादा(Nawada) और कई अन्य जिलों में बड़े पैमाने पर निकेल, पोटाश, क्रोमियम के भंडार मिले हैं। सरकार(Bihar Government) जल्द ही इनका खनन शुरू करा सकती है। इससे पहले बिहार के जमुई में  स्वर्ण अयस्क  का भंडार मिला था।

औरंगाबाद में क्रोमियम, निकेल और पोटाश का उत्खनन
मंत्री जनक राम के मुताबिक औरंगाबाद में क्रोमियम, निकेल और पोटाश का उत्खनन किया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही काम भी शुरू हो जाएगा। तीन ब्लॉक पोटाश और एक ब्लॉक क्रोमियम निकेल पाया गया है। जमुई के सोनो प्रखंड में सोना और औरंगाबाद में क्रोमियम के भंडार मिले हैं। आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के द्वारा जल्द ही इसका खनन शुरू हो जाएगा।

केंद्र सरकार ने सौंपा है चार ब्लॉक
केंद्र सरकार द्वारा बिहार सरकार को चार ब्लॉक सौंपा गया है। जिसमें सासाराम रोहतास, गया और औरंगाबाद शामिल है।  सासाराम (रोहतास) में 10 वर्ग किलोमीटर का नावाडीह ब्लॉक, 8 वर्ग किलोमीटर के टीपा खनिज ब्लॉक और शाहपुर में 7 वर्ग किलोमीटर का ब्लॉक शामिल है। ये तीनों पोटेशियम के ब्लॉक हैं। इसके अलावा औरंगाबाद, गया में क्रोमियम के ब्लॉक हैं। यह 8 वर्ग किलोमीटर का है।